BREAKING : CM भूपेश आज 4 सभाओं को करेंगे संबोधित, इधर भाजपा के 2 केन्द्रीय मंत्री करेंगे प्रचार

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ उपचुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियाँ अपनी प्रचार अभियान और तेज करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विस क्षेत्र में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं इस उपचुनाव में बीजेपी भी एड़ी चोटी का बल लगा रही है।आज प्रचार अभियान में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल भी आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आज सुबह 8.30 बजे रायपुर आएंगे। रायपुर में BJP के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चोभर, 1 बजे रामपुर मे जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 2 बजे साल्हेवारा 3 बजे मोहगांव 4 बजे पैलीमैटा मे जनसंपर्क करेंगे। 7 अप्रैल को रात 9.15 बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे।