BREAKING NEWS : भारत सरकार का एक और बड़ा कदम, ब्लॉक किए 22 YouTube चैनल, न्यूज वेबसाइट और कई Twitter अकाउंट पर भी लगाया बैन

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का उपयोग करते हुए 22 YouTube चैनल्स, तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट तथा एक न्यूज पोर्टल (news portal) को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल्स (youtube channels) के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। इन अकाउंट्स तथा चैनल्स का उपयोग संवेदनशील तथा भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से संबंधित मामलों में फर्जी न्यूज तथा सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा था।

वही IT Rules 2021 के आधार पर यह प्रथम अवसर है जब भारतीय यूट्यूब चैनल्स पर एक्शन लिया गया है। बता दें कि सरकार बीते वर्ष फरवरी में IT रूल्स 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। नए ब्लॉकिंग ऑर्डर के तहत 18 भारतीय तथा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया है।

वहीँ इन यूट्यूब चैनल्स का उपयोग तमाम मुद्दों पर फर्जी न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। विशेष तौर पर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर जैसे मसलों पर फर्जी पोस्ट इन चैनल्स के माध्यम से किए जा रहे थे। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से पोस्ट किए गए भारत विरोधी कंटेंट को भी ब्लॉक किया गया है। तहकीकात में पाया गया है कि भारतीय यूट्यूब चैनल्स द्वारा यूक्रेन के हालात पर भी कई गलत जानकारियां साझा की गई हैं। दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित करने के इरादे से इन चैनल्स द्वारा पोस्ट किया जा रहा था।

देखें सूची-

बता दें कि इस फैसले के साथ बीते वर्ष दिसंबर मतलब दिसंबर 2021 से अब तक मिनिस्ट्री ने 78 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया है। इसके साथ ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी प्रतिबंधित किया गया है, जो देश की सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर के मसलों को गलत जानकारी फैला रहे थे। मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद तथा सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया एनवॉर्मेंट सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तथा भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी कोशिश को नाकाम करती है।