अयोध्या नगरी ओरछाः सात दिवसीय रामलीला में देश के प्रसिद्ध 90 से अधिक कलाकार दिखाएंगे जौहर, रामनवमीं पर पांच लाख दीप प्रज्जवलन

ओरछा। गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा रामनवमी पर्व। सात दिनों तक रामकथा मंचन व रामनवमी के दिन पांच लाख दीए से प्रज्वलित होगी रामराजा सरकार की नगरी ओरछा। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रमानवमी के दिन करेंगे समारोह का शुभारंभ। रामलीला का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए रखे गए हैं खास इंतजाम। गुलजार होगा कंचना घाट। फिल्मी कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन।

मध्यप्रदेश की अयोध्या कही जाने वाली रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में रामनवमी पर टीवी कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया जाएगा। इनमें श्री राम का किरदार तमिल फिल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा, टेलीविजन की ख्यात अभिनेत्री परिधि शर्मा सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं टेलीविजन के अभिनेता व गायक देवर्ष नागर लक्ष्मण का और हनुमान का किरदार फिल्म अभिनेता बिंदू दारा सिंह निभाएंगे!

बेतवा नदी किनारे कंचना घाट पर आज भव्य रामलीला में मुख्य भूमिका में टीवी के बड़े कलाकार होंगे। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भव्य उपस्थिति में रामनवमी के अवसर पर 4 से 10 अप्रैल तक रोजाना शाम 6.30 बजे से रामलीला का प्रसारण होगा। यह सात दिवसीय रामलीला प्रस्तुति रंगरेज कला संस्कार उज्जैन द्वारा विशेष रूप से परिकल्पित की गई है। रामलीला में देश के प्रसिद्ध 90 से अधिक कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे।

यह प्रस्तुतियां उन विश्व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जाएगी जो पूर्व में पौराणिक धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इनमें श्री राम का किरदार तमिल फिल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा टेलीविजन की ख्यात अभिनेत्री परिधि शर्मा सीता का किरदार निभाएंगी वही टेलीविजन के अभिनेता व गायक देवर्ष नागर लक्ष्मण का, हनुमान का किरदार फिल्म अभिनेता बिंदू दारा सिंह निभाएंगे। इसके अलावा रावण का मुख्य किरदार प्रसिद्ध अभिनेता बुलंद आवाज के धनी पुनीत इस्सर करेंगे |

7 दिनों तक चलने वाली प्रस्तुतियों के पहले दिन शिव विवाह, रावण का विश्व विजय, श्रीराम जन्म, गुरु विश्वामित्र- दशरथ संवाद दिखाया जाएगा। अगले दिन ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ , रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन होगा। 6 अप्रैल को श्रीराम बारात, श्रीराम राज्य की घोषणा, कैकई मंथरा संवाद, दशरथ कैकई संवाद, श्रीराम वन गमन दिखाया जाएगा। 7 अप्रैल को श्री राम निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत कैकई संवाद का मंचन होगा। 8 अप्रैल को भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु गमन, शबरी को नवधा भक्ति का दान और 9 अप्रैल को श्री राम हनुमान मिलन, श्रीराम सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान जी के द्वारा लंका दहन का मंचन होगा।रामनवमी पर रामेश्वर स्थापना, रावण अंगद संवाद, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध, श्रीराम का राज्याभिषेक कर लीला का समापन होगा।

निमाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रामनवमी पर्व को हमारे यहां ओरछा के गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें सात दिवसीय रामलीला में देश के बड़े कलाकार राम लक्ष्मण सीता रावण हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं ओरछा के मुख्य मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को दूधिया रोशनी से सराबोर किया जा रहा है। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में उनके जन्मोत्सव को सबसे महत्वपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी है जिसको लेकर पूरे नगर में पांच लाख से अधिक दिए जलाएं जाएंगे।