ICC WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, टीम इंडिया का नुकसान कराया, इन 4 देशों को छोड़ा पीछे – vedantsamachar.in

ICC WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, टीम इंडिया का नुकसान कराया, इन 4 देशों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली,20 मई : Bangladesh in ICC WTC Points Table: वो मुहावरा तो आपने सुना ही होगा. एक तीर से दो शिकार. बांग्लादेश की टेस्ट टीम ने वही किया है, जिसका फायदा उसे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में मिला है. बांग्लादेश ने अपने घर में खेली 2 टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान का तो सूपड़ा साफ किया ही है उसके अलावा टीम इंडिया का भी नुकसान करा दिया है. भारतीय टीम का नुकसान उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नीचे धकेलते हुए किया है.

बांग्लादेश की जीत से भारत छठे नंबर पर खिसका
बांग्लादेश के पाकिस्तान फतेह के बाद टीम इंडिया छठे स्थान पर आ गिरी है. भारतीय टीम के इस साइकिल में अब तक खेले 9 टेस्ट में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के बाद 48.15 PCT हैं. वहीं पाकिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के बाद 58.33 PCT के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गई है.

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट खेलना है. हालांकि, ये WTC के अंदर नहीं होगा. ऐसे में भारत के पास श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली 2 टेस्ट की सीरीज को जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका रहेगा.

पाकिस्तान- भारत समेत 4 देशों से आगे बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप कर पाकिस्तान और उसके साथ-साथ टीम इंडिया को तो नुकसान पहुंचाया ही है. इसके अलावा दो और टीमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से भी आगे निकल गई है. सीधी भाषा में कहें तो बांग्लादेश ने WTC पॉइंट्स टेबल में अब 4 देशों से आगे है.