योगी आदित्यनाथ की शपथ से पहले लखनऊ आ रहे मोस्ट वॉन्टेड को पुलिस ने किया ढेर

खनऊ 25 मार्च (वेदांत समाचार)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की  सुबह बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी का नाम राहुल सिंह बताया गया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसनगंज इलाके में सुबह करीब चार बजे बदमाश राहुल सिंह का पुलिस से सामने हो गया।

पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जब फायरिंग की तो राहुल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने राहुल को पकड़ने के बाद अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राहुल सिंह ने अलीगंज के तिरुपति ज्यूलर्स पर 8 दिसंबर 2021 को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यहां के एक कर्मचारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी।