24 घंटे में बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, बुध होंगे मेहरबान

24 मार्च (वेदांत समाचार) बुध ग्रह का 24 मार्च को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का ग्रह कहा जाता है। बुध कल (गुरुवार) सुबह 10.56 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक इस राशि में गोचर करता रहेगा। इसके बाद यह मेष राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी बुध है। बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा आइए जानते है।

मेष राशि

बुध का गोचर मेष राशि के बारहवें भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत से धन की प्राप्ति होगी। परिवार और ऑफिस में संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि के एकादश भाव में होगा। इस गोचर से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आय के स्त्रोत बढेंगे। 8 अप्रैल तक सभी कार्य बिना रुकावट संपन्न होंगे। करियर में लाभ होगा। बड़ा लाभ और उपलब्धि हासिल हो सकती है।

मिथुन राशि

बुध का गोचर मिथुन राशि के दशम भाव में होगा। चेहरे पर खुशी बनी करेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टैलेंट में भी इजाफा होगा। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई जॉब का ऑफर आ सकता है। इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

बुध का गोचर कर्क राशि के नवम भाव में होगा। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानी का हल मिलेगा। किसी अजनबी से सहायता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उचित योगदान रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’