भाई के दशगात्र में गया था परिवार, चोरों ने जेवर और नकद किया पार

बिलासपुर 27 फ़रवरी (वेदांत समाचार)।  सकरी क्षेत्र के घुरू स्थित सिद्धीविनायक नगर में रहने वाला परिवार शुक्रवार की रात दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी बीच चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 54 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के सिद्धीविनायक नगर पाटनवार कालोनी में रहने वाली शरणजीत कौर(55) गृहणी हैं। शुक्रवार की रात वे अपने भाई के दशगात्र में शामिल होने के लिए सरकंडा के राजकिशोर नगर गई थीं।

इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। रात में वे अपने भाई के मकान में ही स्र्क गई थीं। शनिवार की सुबह वे अपने घर लौटी। इस दौरान मेन गेट का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने मकान के कमरे में रखे सामान अस्त-व्यस्त कर दिए थे। आलमारी में रखी दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, कपड़े, बर्तन और नकद 54 हजार स्र्पये गायब थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सकरी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पारपचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी में रहने वाले गौतरिहा साहू किसान हैं। शुक्रवार की दोपहर वे अपनी पत्नी पंचकुंवर के साथ बैंक गए थे। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। दोपहर दो बजे वे बैंक से लौटे। ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो पीछे के दरवाजे खुला हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया था। अंदर रखी पेटी का सामान बिखरा हुआ था। पेटी में रखे सोने और चांदी के जेवर व 10 हजार स्र्पये गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर

चोरों की तलाश कर रही है।