प्रेग्नेंट महिला की पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, पति ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला – vedantsamachar.in

प्रेग्नेंट महिला की पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, पति ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला

अम्बिकापुर 16 मई 2026 अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। कल हुई इस महिला की मौत के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी थी। डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का रेती मिला, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर घुसा हुआ था। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सबसे चौकाने वाली बात ये थी की मृतका 3 माह की गर्भवती थी और इस बर्बरता के कारण उसके पेट में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी पति तुरंत फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है।