Vedant Samachar

शेयर मार्केट में डबल मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 21 मार्च (वेदांत समाचार)। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक महिला से चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया अंजना फ्रांसिस ने 16 फरवरी 2026 को थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंद कुमार (32 वर्ष), निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर ने उसे अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर दोगुना मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी ने चार किस्तों में उससे 2 लाख रुपये ले लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article