कांकेर में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब : घर में छाप रहा था 500 के नोट, साढ़े 6 लाख के साथ आरोपी गिरफ्तार – vedantsamachar.in

कांकेर में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब : घर में छाप रहा था 500 के नोट, साढ़े 6 लाख के साथ आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। नए बस स्टैंड से पकड़े गए आरोपी के पास से 6.5 लाख रुपये के 500-500 के नकली नोट बरामद हुए।

कांकेर। कांकेर में नकली नोटों के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। कर्ज के बोझ तले दबे एक शख्स ने रातों-रात अमीर बनने के लिए ऐसा रास्ता चुना, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी अपने ही घर में 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहा था और उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले कि उसका प्लान सफल हो पाता, पुलिस ने नए बस स्टैंड से उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

कर्ज छुपाने के लिए आरोपी ने छापा नकली नोट

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस को नकली नोट खपाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर नए बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि, वह कर्ज चुकाने के लिए घर में ही नकली नोट छापने का काम कर रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।