मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ कार्यों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने से तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक आपसी समझ को मजबूत करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरी कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता और गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से भी फायदा हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने से लाभ होगा। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने से लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नए आइडियाज सफलता दिला सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेन-देन से पहले सोच-विचार अवश्य करें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

