Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका,  पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा, सीएनजी भी 2 रुपए महंगी – vedantsamachar.in

Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका,  पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा, सीएनजी भी 2 रुपए महंगी

Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को एक बार फिर झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। आपको बता दें पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है। नई कीमतों के लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है। ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आने के चलते ऐसा हुआ है।