कोरबा,13 मई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा रविवार को कोरबा स्थित अप्पू गार्डन वाटर पार्क में पारिवारिक मिलन एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारों ने वाटर पार्क में स्विमिंग और विभिन्न वाटर एक्टिविटीज का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर एवं सहसचिव रायसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, राजकुमार पटेल, दिलीप यादव, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, अनिल गिरी, विजय, ओमकार, दीपक सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और पारिवारिक माहौल में समय बिताया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता मजबूत होती है।

