(छिंदवाड़ा)। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे है। यह सभी एक ही परिवार के है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जिलेहरी का है।
जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के सात सदस्य खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान तेज हवा तूफान के साथ बारिश होने लगी। वहीं आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से सभी लोग झुलस गए।
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सिमरन (18) नाम की युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं छह घायल लोगों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कामय कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

