किसानों का धान खरीदा जाए, प्रदेश में डेढ लाख किसान धान बेचने से वंचित – सिन्हा

कोरबा,8 फरवरी (वेदांत समाचार)। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया कि पूरे प्रदेश में जनवरी व फरवरी माह में बार-बार मौसम खराब होने के कारण प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने अपना धान खरीदी केंद्र पर बेचने से वंचित हो गए हैं जो चिंता का विषय है ।


सिन्हा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेश अपने आप को किसान हितैषी बता कर पूरे देश में प्रचार- प्रसार कर रही है। वही दूसरी ओर प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक किसान मौसम खराब होने के कारण बार-बार भारी वर्षा होने के चलते धान खरीदी केंद्र पर अपना धान नहीं भेज पाए । कोरबा जिला में भी 6000 से अधिक किसानों ने अपना धान खरीदी केंद्रों पर नहीं बेच पाए ।ऐसे किसानों को मदद हेतु विशेष धान खरीदी तिथि निश्चित कर धान बेचने से वंचित किसानों का धान खरीदा जाए जिससे धान बेचने से वंचित किसान आर्थिक दृष्टि से परेशान होकर आत्महत्या या अन्य कोई घातक कदम ना उठाए इसलिए किसान समर्थक प्रदेश सरकार को सहानुभूति के रूप में धान खरीदी से वंचित किसानों का धान विशेष तिथि तय कर तत्काल खरीदा जाना चाहिए।