जंगल में मिला तेंदुए का शव, तस्करी की आशंका…जांच में जुटी वन विभाग

बिलासपुर,8 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले के सोठी सर्किल इलाके में एक तेदुए का शव मिला है। तेंदूए के शव को देखकर वन विभाग के अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि उसका शिकार किया गया है। तेंदुए के दांत और नाखून गायब है। घटना की सूचना मिले पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का राज खुल सकता है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र से लगे हुए बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तेंदुए का शव देखा। इस पर उन्होंने स्थानीय वनकर्मियों को सूचना दी। करीब 4 बजे डिप्टी रेंजर हफीज खान पहुंचे। फिर रेंजर आलोक नाथ और SDO सुनील बच्चन वहां गए। इसके बाद शाम DFO कुमार निशांत भी डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंच गए। तेंदुए के पैर के निचले हिस्से यानी कि पंजे का हिस्सा गायब था। उसके दांत को भी निकाल लिए गए थे। तेंदुए का जिस बेरहमी से शिकार किया गया है। इससे उसके अंगों की तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके चारों पैर को काट दिया। ऐसे में अब वन विभाग के अफसर इस नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।