- प्राइम वीडियो ने रिलीज किया सिस्टम का दमदार ट्रेलर, ताकत और न्याय की जंग दिखाएगी फिल्म
प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है।
सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।
प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया है, जो एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है। सिस्टम महत्वाकांक्षा, बदला, न्याय की लड़ाई और नैतिक मूल्यों जैसे यूनिवर्सल थीम को दिखाती है।
हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल द्वारा लिखी गई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।
सिस्टम का ट्रेलर नेहा से शुरू होता है, जो सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाई गई एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है। उसे अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि अगर उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं।
इसके बाद ट्रेलर में तेज रफ्तार कोर्टरूम लड़ाइयों, उलझे रिश्तों और कई दमदार पलों की झलक देखने को मिलती है। “अमीरी के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे असरदार डायलॉग सीधे फिल्म के मुख्य संघर्ष को सामने रखते हैं। ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि ऐसे सिस्टम में जहां असर और ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या न्याय मर चुका है या उसके पास अब भी लड़ने का मौका है?
सिस्टम की निर्देशक और सह-लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी कहती हैं, “मेरा मानना है कि हमारे आसपास अनगिनत कहानियां हैं, लेकिन उन्हें ईमानदारी और रचनात्मक तरीके से स्क्रीन पर जीवंत बनाना आसान नहीं होता। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है और इसी वजह से सिस्टम का जन्म हुआ।” वह आगे कहती हैं, “मुझे खुशी है कि प्राइम वीडियो ने इस दिलचस्प कहानी को लेकर मेरे विजन पर भरोसा किया, जो दिखाती है कि समाज में आप कहां खड़े हैं, उसके हिसाब से न्याय कैसा महसूस हो सकता है। कहानी के केंद्र में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जैसी दो दमदार महिला किरदार हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह ओरिजिनल फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि भारत और दुनियाभर के दर्शकों के बीच सांस्कृतिक चर्चाओं को भी जन्म देगी।”
नेहा के किरदार में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा, जो फिल्म में एक महत्वाकांक्षी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनी हैं, कहती हैं, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तरफ आकर्षित होती हूं जो मुझे एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें, और प्राइम वीडियो ने मुझे दहाड़ से लेकर अब सिस्टम तक अलग-अलग जॉनर और विषयों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया है। यह ओरिजिनल फिल्म सिर्फ एक लीगल ड्रामा नहीं है, बल्कि उस समाज को भी दिखाती है जिसमें हम जीते हैं, जहां कभी-कभी न्याय भी हमारे आसपास मौजूद सामाजिक ढांचे की तरह बंटा हुआ नजर आता है। अश्विनी के साफ विजन ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद की और अब मैं उत्साहित हूं यह देखने के लिए कि सिस्टम के प्रीमियर पर दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स रहता है।”
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचानी जाने वाली ज्योतिका, जो फिल्म में कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका का किरदार निभा रही हैं, कहती हैं, “सिस्टम में इतने परतदार किरदार को निभाना मेरे लिए रोमांचक भी था और चुनौतीपूर्ण भी। यह फिल्म आधुनिक भारत के उन फर्क को दिखाती है, जहां विशेषाधिकार और असमानता साथ-साथ मौजूद हैं। अश्विनी कहानी को लेकर एक साफ और दिलचस्प विजन रखती हैं, जिसमें मजबूत किरदारों से लेकर वास्तविक माहौल तक सबकुछ बारीकी से तैयार किया गया है। प्राइम ओरिजिनल फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। प्राइम वीडियो भारत और दुनियाभर के दर्शकों तक अर्थपूर्ण कहानियां पहुंचाने के लिए जाना जाता है, और मुझे पूरा विश्वास है कि सिस्टम हर किसी से जुड़ाव महसूस कराएगी।”

