CG CINEMA NEWS: छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में नया गीत “देखत हे लहुट के” रिलीज़ हो चुका है। R G RAJ MUSIC के बैनर तले प्रस्तुत इस गीत को दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना मिल रही है। मधुर संगीत, भावपूर्ण बोल एवं आकर्षक वीडियो प्रस्तुति के कारण यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
गीत को सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी एवं अनुपमा मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। इसके बोल सुरेश चौहान द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत निर्देशन रोशन वैष्णव ने किया है। गीत का मिक्स एवं मास्टरिंग कार्य भी रोशन वैष्णव द्वारा आरवी स्टूडियो, बिलासपुर में संपन्न किया गया है।
गीत के वीडियो का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी सतीस साहू ने की है। इसमें मुख्य भूमिका में कृष्णा ध्रुव एवं सानिया मानिकपुरी की दमदार अदाकारी जोड़ी बेमिसाल पेश करती नजर आ रहे हैं, वहीं सह कलाकार के रूप में कमराज पटेल ने भी प्रभावशाली अभिनय किया है। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी एवं संपादन तामेश्वर देव द्वारा किया गया है। मेकअप का कार्य शिवम साहू ने संभाला है, जबकि पोस्टर डिज़ाइन विशाल साहू (सैम ग्राफिक्स, बिलासपुर) द्वारा तैयार किया गया है।
इस प्रोजेक्ट के समन्वयक हेमलाल ध्रुव हैं। गीत का डिजिटल वितरण ILLUSION VFX द्वारा किया गया है । रिलीज़ के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया एवं संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों द्वारा गीत के संगीत, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की विशेष प्रशंसा की जा रही है। यह गीत अभी तक आपने नहीं देखा है तो RG RAJ CG YOUTUBE पर देख सकते हैं।

