पंचायत उप निर्वाचन में हुआ 74.88 प्रतिशत मतदान

रायपुर 21 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले में 20 जनवरी को पंचायत उप निर्वाचन में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान हुआ। इस मतदान में आरंग विकासखंड के कुल 7617 मतदाताओं जिसमें 3015 पुरूष और 2789 महिलाओं ने अपना मताधिेकार का प्रयोग किया। अभनपुर विकासखंड के कुल 8689 मतदाताओं में 3115 पुरूष और 2992 महिलाओं ने अपना मताधिेकार का प्रयोग किया। तिल्दा विकासखंड के कुल 3406 मतदाताओं में 1434 पुरूष और 1363 महिलाओं ने अपना मताधिेकार का प्रयोग किया और धरसीवां विकासखंड के कुल 1602 मतदाताओं में 622 पुरूष और 629 महिलाओं ने अपना मताधिेकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले के पंचायत उपनिर्वाचन में 76.37 प्रतिशत पुरूष और 73.36 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।