Mumbai Indians के साथ क्या से क्या हो गया? IPL में नहीं देखा इतना बुरा समय – vedantsamachar.in

Mumbai Indians के साथ क्या से क्या हो गया? IPL में नहीं देखा इतना बुरा समय

नई दिल्ली, 11 मई : Mumbai Indians, IPL 2026: कौन जानता था कि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, IPL 2026 से बाहर होने वाली टीमों की पहली कतार में होगी? कौन जानता था कि IPL की सबसे सफल टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ में इतनी बुरी तरह से पिछड़ेगी? वैसे बात सिर्फ IPL 2026 से बाहर होने की नहीं है बल्कि इसके पीछे एक लंबे चले आ रहे सिलसिले की है, जिसकी वजह से कहना पड़ रहा है कि मुंबई इंडियंस के लिए इतना बुरा समय पहले कभी नहीं आया.

MI के साथ क्या से क्या हो गया?
IPL 2026 से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के साथ क्या से क्या हो गया? उसने 14 साल पहले IPL में जिस सूखे को खत्म किया था, इस बार उसका भी रिकॉर्ड टूट चुका है. IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी साल 2012 में 5 साल के इंतजार को खत्म कर जीती थी. इस बार वो इंतजार उससे भी भयंकर रुप ले चुका है. मुंबई इंडियंस ने अब 6 IPL सीजन बगैर ट्रॉफी जीते गुजर चुके हैं.

IPL ट्रॉफी के बिना लगातार छठा सीजन
मुंबई इंडियंस ने आखिरी IPL ट्रॉफी साल 2020 में उठाई थी. उसके बाद 2021 से 2026 तक खेले 6 सीजन में उसने कोई खिताब नहीं जीता है. पिछला इंतजार 5 सीजन का था और इस बार 6 सीजन, जिस वजह से हम ये कह रहे हैं कि मुंबई इंडियंस ने IPL में इतना बुरा समय पहले नहीं देखा.

IPL में पहली बार CSK और RCB के खिलाफ नहीं जीती
वैसे बुरा समय इस लिहाज से भी रहा कि उसने पहली बार CSK और RCB, दोनों के खिलाफ अपने मुकाबले IPL की पिच पर नहीं जीते. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. उसके बाद 2 मई को खेले दूसरे मुकाबले में उसने 8 विकेट से हराया. इसी तरह RCB के खिलाफ भी दोनों मुकाबलों में मुंबई को हार मिली. RCB से 12 अप्रैल को पहला मैच हुआ जिसमें मुंबई इंडियंस को 18 रन से हार मिली तो वहीं 10 मई को खेले दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.