​​​​​​​सिलेंडर में आग से 3 बहनें झुलसी:बच्चियां नींद में थी, आग पर्दे से होते हुए बिस्तर तक पहुंची; चेहरे जले

कोटा में सोमवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से 3 बहनें झुलस गई। आग से कमरे में सो रही 3 बच्चियां झुलस गई। मकान मालिक ने सिलेंडर को रसोई से बाहर निकाला। हादसा खाना बनाते समय हुआ। आग से बच्चियां 50%झुलस गई। आनन-फानन में तीनों बहनों को इलाज के लिए एमबीएस के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया। घटना सुबह साढ़े 8 बजे की है। व्यास चौक इलाके में संग्राम सिंह किराए का कमरा लेकर रहता है, जो निजी गाड़ी चलाता है। सुबह वह काम पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। पत्नी कमरे में टिफिन बना रही थी। उसी कमरे में पलंग पर तीन बेटियां गनिस्का (12), कनिष्का (4) व खुशी (2) लेटी हुई थी।

खाना बनाते समय सिलेंडर खत्म हो गया था। पति ने दूसरा सिलेंडर लगाया था। चालू करते ही रेगुलेटर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर के पास ही पर्दा लटका हुआ था। पर्दे में आग लग गई। जो फैलती हुई पलंग तक पहुंच गई और तीनों बेटियां झुलस गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक गोपाल सिंह आया। जलते हुए सिलेंडर को उठाकर चौक में पटका। फिर आग पर काबू पाया। निगम की दमकल आने से पहले आग बुझ चुकी थी।

मदद की आस
आग से तीनों बेटियों का चेहरा झुलस गया है।मां का कहना है कि उसे बेटियों के इलाज की चिंता सता रही है। लोगों से मदद की आस लगाए बैठी है।