रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही किए गए आइसोलेट

नई दिल्ली, 10 जनवरी (वेदांत समाचार)। देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है, जिसकी चपेट में बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने सोमवार दोपहर खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उनकी हालत स्थित बताई जा रही, जिस वजह से उनको घर पर ही आइसोलेट किया गया है। अभी दो दिन पहले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी भी हालत स्थिर है।