कोरबा, 10 मई (वेदांत समाचार)। जिले में रविवार को यह खबर तेजी से फैलती रही कि एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के सीएमपीएफ विभाग में क्लर्क पद पर पदस्थ मनोहर कौशिक को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए सीबीआई की टीम ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कुसमुंडा कार्यालय के बाहर कार्रवाई करते हुए टीम उन्हें अपने साथ लेकर गई।
हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या विभाग की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन अधिकृत जानकारी सामने नहीं आने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई को लेकर विभागीय कर्मचारियों के बीच भी दिनभर चर्चा होती रही। वहीं, आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

