OnePlus Nord CE 6 vs Nord CE 5: कीमत में ₹5000 का फर्क, समझें दोनों में कितना अंतर? – vedantsamachar.in

OnePlus Nord CE 6 vs Nord CE 5: कीमत में ₹5000 का फर्क, समझें दोनों में कितना अंतर?

OnePlus Nord CE 5 का अपग्रेड वर्जन OnePlus Nord CE 6 ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका है. कीमत में 5 हजार रुपए का फर्क है, इसलिए अब हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि CE6 पिछले वर्जन की तुलना में कितना अलग है. हम आज दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बीच का फर्क आपको बताएंगे जिससे कि आपको फोन चुनने में आसानी हो.

OnePlus Nord CE 6 Price in India vs OnePlus Nord CE 5 Price in India
सीई 6 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 32999 रुपए है. वहीं, दूसरी ओर सीई5 की बात करें तो इस फोन का 8/128 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपए, 8/256 जीबी वेरिएंट 26999 रुपए में मिलता है. कुल मिलाकर दोनों ही फोन की कीमत में 5 हजार रुपए का फर्क देखने को मिलेगा.

OnePlus Nord CE 6 Specifications vs OnePlus Nord CE 5 Specifications
डिस्प्ले: सीई6 में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर सीई5 में 6.77 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है.

प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए सीई6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर तो वहीं सीई5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

कैमरा: सीई6 के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलता है. वहीं, सीई5 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा. सीई6 में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तो वहीं सीई5 में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा. सेकंडरी कैमरा और फ्रंट कैमरा में अंतर देखने को मिलेगा.

बैटरी: सीई6 में 8000 एमएएच बैटरी है जो 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर सीई5 में 7100 एमएएच बैटरी दी गई है जो 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. बैटरी क्षमता में अंतर है लेकिन फास्ट चार्ज सपोर्ट एक बराबर है.