CG NEWS : ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ मचा हड़कंप फिर जो हुआ… - vedantsamachar.in

CG NEWS : ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ मचा हड़कंप फिर जो हुआ…

बलौदाबाजार,23 जून (वेदांत समाचार)। जिले के वनमंडल सोनाखान अंतर्गत ग्राम महकम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नर तेंदुआ अचानक ग्रामीण सुनील साहू के घर में घुस गया। तेंदुआ करीब 8 घंटे तक घर के भीतर मौजूद रहा, जिससे पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों की निगरानी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक प्रयासों के बाद टीम ने तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

तेंदुए के घर में घुसने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। वन विभाग की तत्परता और विशेषज्ञ टीम की सूझबूझ से बिना किसी जनहानि के तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।