कांकेर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन लकजरी कारों से दो क्विंटल गांजा जप्त चार आरोपी गिरफ्तार

उड़ीसा से मध्यप्रेदश परिवहन किया जा रहा था अवैध गांजा |
गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफट डिजायर , मारुती स्वीफ्ट ,टवेरा भी जप्त|
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह कांकेर पुलिस के गिरफ्त में

कांकेर 22 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एंव अनुविभागीय अधीकारी पुलिस श्रीमति चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है तीन लकजरी करों में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन होने की मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक पर थाना कांकेर पुलिस द्वारा तीन कारों से दो क्विंटल गांजा जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।जप्त गांजे कि अनुमानित किमत 20 लाख रूपये हैं।