JioThings ने भारत में कार के लिए एक नई एक्सेसरी लॉन्च की है, इसका नाम JioCarSync. ये Car Accessory आपकी गाड़ी में लगे मौजूदा वायर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस सेटअप में बदलने के लिए डिजाइन की गई है, इसका मतलब ये है कि अगर आप अपनी कार में अब तक वायर्ड Android Auto और Apple Car Play का इस्तेमाल करते हैं तो इस डिवाइस की मदद से आप वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का फायदा उठा पाएंगे.
कंपनी का कहना है कि यह वायर्ड कनेक्शन की जरूरत को खत्म कर देता है, जबकि नेविगेशन, म्यूज़िक स्ट्रीमिंग, कॉल्स और वॉइस कमांड जैसी मौजूदा सुविधाओं के लिए सपोर्ट बनाए रखता है. यह एडॉप्टर उन गाड़ियों के साथ कम्पैटिबल है जिनमें पहले से ही वायर्ड कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम लगा है.
JioCarSync की कीमत
भारत में इस कार एक्सेसरी की कीमत 2399 रुपए तय की गई है, इस डिवाइस को Amazon से खरीद सकते हैं. कंपनी की तरफ से इस अडैप्टर पर एक साल की वारंटी दी जा रही है.
JioCarSync Features
कंपनी का कहना है कि JioCarSync का सेटअप प्रोसेस ‘प्लग-एंड-प्ले’ है और इसे उन गाड़ियों के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें फैक्टरी से ही वायर्ड CarPlay या Android Auto सिस्टम लगे होते हैं. इस पैकेज में यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी, दोनों तरह के इंटरफेस के लिए सपोर्ट मिलता है, साथ ही जिन गाड़ियों में यूएसबी-टाइप सी पोर्ट होते हैं, उनके लिए एक Type-C डोंगल भी साथ में दिया गया है.
कंपनी का दावा है कि कार स्टार्ट होने के लगभग पांच सेकंड के अंदर यह अपने आप एक पेयर्ड स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है. कहा जाता है कि इससे हर बार जब यूजर्स गाड़ी में बैठते हैं, तो उन्हें बार-बार मैन्युअल सेटअप करने की जरूरत नहीं पड़ती.
यह CarPlay और Android Auto तक वायरलेस एक्सेस देने के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और 5GHz Wi-Fi का इस्तेमाल करता है. Jio के अनुसार, यह डिवाइस वायरलेस फ़ंक्शनैलिटी देने के साथ-साथ गाड़ी के मौजूदा कंट्रोल्स को भी बनाए रखता है. इसका मतलब है कि यूजर्स अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम के स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स, टचस्क्रीन फ़ंक्शनैलिटी और इन-बिल्ट माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
