कांग्रेस सरकार की योजनाएं खाली कागजों पर : कौशिक…

रायपुर 17 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। कांग्रेस सरकार शुक्रवार 17 दिसंबर को अपने तीन साल पूरे कर रही है। जहां एक ओर सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है, वहीं भाजपा ने पत्रकार वार्ता लेकर सरकार की कमियां गिनाई। वार्ता में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल,

भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाएं खाली कागजों पर ही है। प्रदेश में विशेष सुपोषण अभियान चलाने के बाद राज्य में कुपोषण दर बढ़ी है। प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य से मद नहीं मिलने के कारण गरीबों के सिर से छत छीन गई। कौशिक ने कहा कि शिक्षा का हाल बुरा, एक भी नया स्कूल नहीं खुला, एक भी नई स्कूल की बिल्डिंग नहीं बनी। वहीं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की मृत्यु हुई, भूख से। सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट दम तोड़ रहा है, स्वास्थ्य स्कीम का बुरा हाल है। एक भी सड़क की पेंच रिपेयर के लिए सरकार के पास पैसा नहीं।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भूपेश बघेल सरकार के 3 साल परेशानी के हैं। राज्य माफियाओं, अपराध, अत्याचार और अन्याय का गढ़ बन गया है। जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वहीं रेडी टू ईट मामले में 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीना गया। और सरकार सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रही है, हाइजीनिक फ़ूड का बहाना कर रही है। बृजमोहन ने कह कि महिलाओं को हाइजीनिक फ़ूड बनाने की मशीन खरीद कर क्यों नहीं दे रही सरकार। उन्होंने कहा कि 3 साल की सरकार अनिर्णय की सरकार है, 3 साल में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। संपत्ति कर आधा करने की बात कही थी सरकार ने, रायपुर में गड्ढे नहीं भर रहे, स्काई वॉक का निर्णय नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता ने अब मन बना लिया है। आत्महत्या के मामले में राज्य दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा बृजमोहन ने निकाय चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।