जांजगीर-चांपा, 07 मई । मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर जिले में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत बुधवार को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 689 मांग और 57 शिकायत से संबंधित रहे।
इस शिविर में भिलाई क्लस्टर की 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इनमें भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच और दहकोनी पंचायत शामिल रहीं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण किट तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ऋण एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष Saurabh Singh ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से तालाब निर्माण और जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
अकलतरा विधायक Raghvendra Kumar Singh ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
पूर्व सांसद Kamla Devi Patle ने कहा कि सुशासन तिहार “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखने की अपील की।
कलेक्टर Janmejaya Mahobe ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीयन किया जाएगा और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य एवं राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अपील भी की।
शिविर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन और ईसीजी जांच की गई। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नेत्र, ईएनटी, शिशु रोग और स्त्री रोग संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड भी वितरित किए गए। वहीं क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छह मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, वनमंडलाधिकारी Himanshu Dogre, मुख्य कार्यपालन अधिकारी Gokul Rawate सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
