जांजगीर-चांपा 07 मई 2026। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा सचिव, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार 11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जांजगीर-चांपा में श्री लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरौद में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमनाथ संवाद, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
