Business Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/category/business निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 29 Mar 2026 05:02:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png Business Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/category/business 32 32 पेट्रोल सीधे 30 रुपए हुआ महंगा, डीजल की कीमत में भी 25 रुपए से ज्यादा इजाफा, लोग बोले- अब नहीं आएंगे अच्छे दिन https://vedantsamachar.in/archives/130292 Sun, 29 Mar 2026 05:02:21 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130292 काठमांडू,29 मार्च: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते जहां दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्रा​कृति गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि देखने को मिल रही है। युद्ध के चलते सप्लाई बाधित होने के चलते कई देशों के सामने ईंधन का संकट हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पेट्र्रोल-डीजल के […]

The post पेट्रोल सीधे 30 रुपए हुआ महंगा, डीजल की कीमत में भी 25 रुपए से ज्यादा इजाफा, लोग बोले- अब नहीं आएंगे अच्छे दिन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
काठमांडू,29 मार्च: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते जहां दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्रा​कृति गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि देखने को मिल रही है। युद्ध के चलते सप्लाई बाधित होने के चलते कई देशों के सामने ईंधन का संकट हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पेट्र्रोल-डीजल के रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नेपाल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में 30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, जो आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

पेट्रोल 30 और डीजल 25 रुपए महंगा
मिली जानकारी के अनुसार ईंधन संकट के बीच नेपाल की सरकार ने पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल के रेट में 30 और डीजल की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 187 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीज़ल की कीमत 167 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, नेपाल की सरकारी तेल कंपनी NOC ने दावा करते हुए कहा है कि सरकार ने जनता की हितो का ध्यान रखते हुए कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही है। इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से फ्यूल की कीमतों को पूरी तरह से एडजस्ट नहीं किया है। उन्होंने बताया कि गैस के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं किया गया है।

भारत ने श्रीलंका को भेजी मदद
भारत से 38,000 टन डीजल और पेट्रोल की संयुक्त खेप शनिवार को श्रीलंका पहुंचने वाली है। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच 24 मार्च को टेलीफोन पर हुई बातचीत के परिणामस्वरूप ईंधन खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचेगी।

इस 38,000 टन की खेप में 20,000 टन डीजल और 18,000 टन पेट्रोल शामिल है। खेप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के स्थानीय परिचालन, लंका आईओसी (एलआईओसी) के माध्यम से आपात सहायता के रूप में यहां पहुंचेगी। पश्चिम एशिया में अस्थिर स्थिति को देखते हुए ऊर्जा स्थिरता के लिए सहायता के संबंध में श्रीलंका ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले शुरू किए जिसने बदले में जवाबी कार्रवाई की। इससे युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित हुआ जो विश्व की ऊर्जा आपूर्ति के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिंदु है।

The post पेट्रोल सीधे 30 रुपए हुआ महंगा, डीजल की कीमत में भी 25 रुपए से ज्यादा इजाफा, लोग बोले- अब नहीं आएंगे अच्छे दिन appeared first on Vedant Samachar.

]]>
टैक्स में कटौती के बाद आम जनता की बल्ले-बल्ले? पेट्रोल 82 रुपए तो डीजल का दाम भी 80 रुपए नीचे, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट https://vedantsamachar.in/archives/130017 Sat, 28 Mar 2026 04:53:01 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=130017 नई दिल्ली, 28 मार्च: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इससे ईंधन के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि कंपनियां इसका उपयोग कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का भरपाई के लिए करेंगी। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों […]

The post टैक्स में कटौती के बाद आम जनता की बल्ले-बल्ले? पेट्रोल 82 रुपए तो डीजल का दाम भी 80 रुपए नीचे, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली, 28 मार्च: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इससे ईंधन के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि कंपनियां इसका उपयोग कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का भरपाई के लिए करेंगी। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली उस वृद्धि को टाल दिया गया है जो पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए आवश्यक हो गई थी।

उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपए प्रति लीटर कटौती
बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया गया है। हालांकि, इस कटौती से पेट्रोल पंप पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इसे तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन (एटीएफ) पर 29.50 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क (विंडफॉल टैक्स) लगा दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रिफाइनरी कंपनियों के ‘अप्रत्याशित लाभ’ पर लगाम लगाने के लिए जुलाई 2022 में पहली बार यह (विंडफॉल टैक्स) कर लगाया गया था, जिसे दिसंबर 2024 में हटा लिया गया था। हालांकि, पिछली बार के विपरीत तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसी घरेलू कच्चा तेल उत्पादक कंपनियों पर कोई अप्रत्याशित लाभ कर नहीं लगाया गया है।

1,500 करोड़ रुपए का लाभ
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि निर्यात पर इस अप्रत्याशित लाभ कर से सरकार को पहले पखवाड़े में लगभग 1,500 करोड़ रुपए का लाभ होगा, जबकि उत्पाद शुल्क में कटौती के कारण सरकार को 7,000 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व का त्याग करना होगा। उन्होंने निर्यात कर लगाने का तर्क देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल ने रिफाइनरी कंपनियों के लिए निर्यात को अधिक आकर्षक बना दिया था। सरकार के इस कदम से घरेलू खपत के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी
चतुर्वेदी ने कहा कि निर्यात कर की हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी, जैसा कि पहले किया जाता रहा है ताकि शुल्क को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मौजूदा दरों के अनुरूप रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इस कटौती के बाद पेट्रोल पर प्रभावी उत्पाद शुल्क 21.90 रुपए से घटकर 11.90 रुपए प्रति लीटर रह गया है, जबकि डीजल पर यह 17.80 रुपये से घटकर 7.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।’ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल बनाने के मुख्य कच्चे माल यानी कच्चे तेल की कीमतें पश्चिम एशिया संकट से पहले लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं।

सरकार के पास थे दो विकल्प
उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास दो विकल्प थे – या तो कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जाए या उत्पाद शुल्क घटाकर खुद नुकसान सहा जाए। सरकार ने दूसरा विकल्प चुना।’ शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि रिफाइनरी कंपनियों के लिए 2022 का वह नियम अब भी प्रभावी है, जिसके तहत उन्हें अपने पेट्रोल निर्यात का 50 प्रतिशत और डीजल निर्यात का 30 प्रतिशत हिस्सा पहले घरेलू बाजार में बेचना अनिवार्य है। यह कर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को किए जाने वाले निर्यात और विदेशी उड़ानों को दिए जाने वाले एटीएफ पर लागू नहीं होगा।

एलपीजी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई
मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया के युद्ध ने न केवल तेल की कीमतों को बढ़ाया है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को भी बाधित किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में बाधा आने से कच्चे तेल के साथ-साथ एलपीजी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस कमी को पूरा करने और घरेलू किल्लत को रोकने के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने ठोस कदम उठाए हैं। इन कंपनियों ने पेट्रोकेमिकल्स के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली अपनी उत्पादन इकाइयों को एलपीजी की ओर केंद्रित कर दिया है, जिससे घरेलू रसोई गैस के उत्पादन में 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

The post टैक्स में कटौती के बाद आम जनता की बल्ले-बल्ले? पेट्रोल 82 रुपए तो डीजल का दाम भी 80 रुपए नीचे, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट appeared first on Vedant Samachar.

]]>
भारत में लॉन्च हुई ŌURA स्मार्ट रिंग, रिपोर्ट में भारतीयों की नींद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे https://vedantsamachar.in/archives/129917 Fri, 27 Mar 2026 11:14:53 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129917 इंदौर, 27 मार्च 2026। दुनियाभर में स्मार्ट रिंग के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाने वाली कंपनी ŌURA ने आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट ‘ŌURA रिंग 4’ को भारत में लॉन्च किया है, जो अब क्रोमा स्टोर्स और अमेज़न पर उपलब्ध होगी। उन्नत तकनीक से लैस […]

The post भारत में लॉन्च हुई ŌURA स्मार्ट रिंग, रिपोर्ट में भारतीयों की नींद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे appeared first on Vedant Samachar.

]]>
इंदौर, 27 मार्च 2026। दुनियाभर में स्मार्ट रिंग के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाने वाली कंपनी ŌURA ने आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट ‘ŌURA रिंग 4’ को भारत में लॉन्च किया है, जो अब क्रोमा स्टोर्स और अमेज़न पर उपलब्ध होगी। उन्नत तकनीक से लैस यह स्मार्ट रिंग उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है।

भारत में एंट्री के साथ ही कंपनी ने ‘इंडिया: द स्टेट ऑफ स्लीप 2026’ रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें भारतीयों की नींद की आदतों को लेकर कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह रिपोर्ट ŌURA स्मार्ट रिंग का उपयोग करने वाले लाखों भारतीय यूज़र्स के डेटा और उनके स्लीप पैटर्न के गहन विश्लेषण पर आधारित है।

कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डग स्विनी ने बताया कि यह रिपोर्ट भारतीयों की बदलती जीवनशैली और उसकी वजह से प्रभावित हो रही नींद को समझने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या, देर रात तक काम और सोशल मीडिया की आदतों के कारण भारतीयों की नींद प्रभावित हो रही है। ŌURA रिंग लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन देशों में शामिल है जहां लोग सबसे कम नींद लेते हैं। भारतीय औसतन हर रात केवल 6 घंटे 28 मिनट ही सो पाते हैं, जो कि अन्य देशों की तुलना में करीब 40 मिनट कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कार्य समय, देर रात मीटिंग्स और डिजिटल गतिविधियों के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है।

नींद की कमी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आंखों की पुतलियों की तेज हलचल (REM स्लीप) कम होने से भावनात्मक संतुलन, याददाश्त और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके चलते अधिकांश भारतीय सुबह उठने पर खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारत देर रात तक जागने वाले लोगों का देश बनता जा रहा है, हालांकि दिन में झपकी लेने की अवधि यहां दुनिया में सबसे अधिक है। यह बदलती जीवनशैली और असंतुलित दिनचर्या का संकेत है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुल मिलाकर, ŌURA की यह रिपोर्ट भारतीयों को अपनी नींद और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देती है, साथ ही तकनीक के जरिए बेहतर जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक कदम भी है।

The post भारत में लॉन्च हुई ŌURA स्मार्ट रिंग, रिपोर्ट में भारतीयों की नींद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे appeared first on Vedant Samachar.

]]>
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड, उभरती कंपनियों में निवेश का मौका https://vedantsamachar.in/archives/129818 Fri, 27 Mar 2026 07:42:12 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129818 आगरा, 27 मार्च 2026। ICICI Prudential Life Insurance ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं (ULIPs) के तहत नया स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड निवेशकों को भारत की उभरती हुई 250 लिस्टेड कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में संपत्ति सृजन का अवसर प्रदान करेगा। कंपनी के अनुसार, यह फंड Nifty Smallcap […]

The post आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड, उभरती कंपनियों में निवेश का मौका appeared first on Vedant Samachar.

]]>
आगरा, 27 मार्च 2026। ICICI Prudential Life Insurance ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं (ULIPs) के तहत नया स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड निवेशकों को भारत की उभरती हुई 250 लिस्टेड कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में संपत्ति सृजन का अवसर प्रदान करेगा।

कंपनी के अनुसार, यह फंड Nifty Smallcap 250 Index को ट्रैक करता है, जिसमें निफ्टी 500 में 251वें से 500वें स्थान तक की कंपनियाँ शामिल होती हैं। इस तरह निवेशकों को विकास के शुरुआती चरण में मौजूद छोटी कंपनियों की ग्रोथ में भागीदारी का मौका मिलता है।

इस फंड की प्रमुख खासियत इसका नियम-आधारित (रूल-बेस्ड) और इंडेक्स के अनुरूप निवेश दृष्टिकोण है, जो निवेश में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखता है। यह फंड फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स सहित कई सेक्टर्स में विविध निवेश का अवसर देता है, जिससे पोर्टफोलियो संतुलित और व्यापक बनता है।

लॉन्च के मौके पर कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी Manish Kumar ने कहा कि यह फंड निवेशकों को उभरती कंपनियों की विकास क्षमता में भाग लेने का सरल और प्रभावी माध्यम प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो लंबी अवधि में विविध क्षेत्रों में व्यवस्थित निवेश करना चाहते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 तक इस इंडेक्स ने पिछले एक वर्ष में 15.36% और पिछले पांच वर्षों में औसतन 19.04% सालाना रिटर्न दिया है। हालांकि, यह निवेश शेयर बाजार से जुड़ा होने के कारण इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव पड़ सकता है।

यह फंड कंपनी के प्रमुख प्लान जैसे आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, स्मार्टकिड एश्योर और आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+) के तहत उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी का कहना है कि इंडेक्स की समीक्षा साल में दो बार की जाती है, जिससे निवेश प्रक्रिया अनुशासित और पारदर्शी बनी रहती है।

The post आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड, उभरती कंपनियों में निवेश का मौका appeared first on Vedant Samachar.

]]>
ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई; जानिए अब कितनी हुई https://vedantsamachar.in/archives/129755 Fri, 27 Mar 2026 04:55:21 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129755 नई दिल्ली,27 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, […]

The post ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई; जानिए अब कितनी हुई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली,27 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये थी, वो अब शून्य हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम मोदी सरकार ने उठाया है. ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल (पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) की आधी आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन देश ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है.

क्‍या घटेंगें पेट्रोल-डीजल की कीमत?
ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के कारण अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला आम जनता और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है. इस कदम का असर सीधे तौर पर ईंधन की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे तेल कंपनियों और लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होता है. सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि पेट्रोल और डीजल सस्ते सकते हैं, अगर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाते हैं.

सूत्रों की मानें तो, एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की संभावना नहीं है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है. मोदी सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम कंपनियों और आम लोग दोनों को राहत मिलेगी.

भारत के पास कितने दिन का कच्‍चा तेल?
भारत ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश भर के सभी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त भंडार है और वे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. पेट्रोल या डीजल की कोई राशनिंग नहीं की जा रही है. बयान के अनुसार, विशेषकर छोटे शहरों में कुछ पेट्रोल पंप को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा ‘कैश-एंड-कैरी’ यानी नकद भुगतान प्रणाली लागू किए जाने के बाद ईंधन की आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. देशभर में पेट्रोल और डीजल की मांग में हाल के दिनों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. पिछले दो दिनों में बिक्री में अखिल भारतीय स्तर पर 15% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह औसत दैनिक बिक्री की तुलना में 50% से अधिक तक पहुंची है. ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब देश कई कुछ राज्यों में अफवाहों की वजह से पानिक बाइंग की खबर आयी है.

The post ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई; जानिए अब कितनी हुई appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रामनवमी पर फिर महंगा हुआ सोना, एक तोले का भाव 1.34 लाख के पार… ग्राहकों के सस्ते ज्वेलरी खरीदने का सपना हुआ चकनाचूर! https://vedantsamachar.in/archives/129606 Thu, 26 Mar 2026 09:17:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129606 नई दिल्ली, 26 मार्च: आज 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर देशभर में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,680 रुपये प्रति 10 […]

The post रामनवमी पर फिर महंगा हुआ सोना, एक तोले का भाव 1.34 लाख के पार… ग्राहकों के सस्ते ज्वेलरी खरीदने का सपना हुआ चकनाचूर! appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली, 26 मार्च: आज 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर देशभर में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यह बढ़ोतरी भले ही मामूली हो, लेकिन बाजार में सकारात्मक रुख दिखाती है।

पिछले दिन भी दिखी थी तेज उछाल
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सोना 4,900 रुपये यानी करीब 3.38% महंगा होकर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इस उछाल ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया और बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की खबरों से कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, हालांकि ईरान ने बातचीत से इनकार कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,34,610 रुपये और 18 कैरेट 1,10,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट 1,34,460 रुपये और 18 कैरेट 1,10,020 रुपये है। चेन्नई में कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,48,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। अन्य शहरों में भी इसी के आसपास रेट बने हुए हैं।

चांदी की कीमत में भी उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। 26 मार्च को चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली में चांदी 11,250 रुपये यानी 4.89% बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 72.67 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है, जो इसकी मजबूत मांग को दर्शाता है।

The post रामनवमी पर फिर महंगा हुआ सोना, एक तोले का भाव 1.34 लाख के पार… ग्राहकों के सस्ते ज्वेलरी खरीदने का सपना हुआ चकनाचूर! appeared first on Vedant Samachar.

]]>
HDFC बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात https://vedantsamachar.in/archives/129603 Thu, 26 Mar 2026 09:15:50 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129603 नई दिल्ली, मार्च 2026: एचडीएफसी बैंक ने स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उत्तर भारत के दूरदराज के इलाकों में 8 मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स (एमसीयू) की तैनाती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य 4 लाख से ज़्यादा लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।बैंक के सीएसआर कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के […]

The post HDFC बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली, मार्च 2026: एचडीएफसी बैंक ने स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उत्तर भारत के दूरदराज के इलाकों में 8 मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स (एमसीयू) की तैनाती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य 4 लाख से ज़्यादा लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।बैंक के सीएसआर कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत यह पहल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड को कवर करेगी।

अप्रैल 2026 से मार्च 2028 तक इस पहल का संचालन किया जाएगा।बैंक ने बताया कि ये मोबाइल केयर यूनिट्स ओपीडी कंसल्टेशन, जाँच संबंधी सुविधाएँ, मुफ्त दवाएँ और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफरल लिंकेज जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराएँगे।इस कार्यक्रम में माँ और बच्चे की सेहत, ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की कमी जैसी बीमारियों की जाँच, और स्कूल में साफ-सफाई, पोषण और पीरियड्स की जानकारी देने पर भी जोर दिया जाएगा।इस पहल के बारे में बोलते हुए एचडीएफसी बैंक की सीएसआर हेड नुसरत पठान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में कमियों को पाटने के लिए इन यूनिट्स की तैनाती की गई है।स्माइल फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी और को-फाउंडर शांतनु मिश्रा ने कहा कि यह साझेदारी अंतिम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के कदम को बेहतर बनाएगी और सरकार के प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी।

स्माइल फाउंडेशन इस प्रोग्राम को लागू करेगा। इसके तहत मेडिकल स्टाफ की तैनाती और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, साथ ही लाभार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कीम से जोड़ा जाएगा।यह पहल एसडीजी 3 (अच्छी सेहत और भलाई) और एनीमिया मुक्त भारत मिशन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ जुड़ी हुई है।

The post HDFC बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात appeared first on Vedant Samachar.

]]>
ईरान-इजराइल तनाव के बीच क्या रातों-रात बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? अब 1 लीटर ईंधन के लिए कितनी करनी होगी जेब ढीली! https://vedantsamachar.in/archives/129528 Thu, 26 Mar 2026 06:56:57 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129528 नई दिल्ली, 26 मार्च : हर दिन की शुरुआत न सिर्फ सूरज की रोशनी से होती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल के नए रेट से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती है। 26 मार्च, 2026 की सुबह 6 बजे देशभर के शहरों में तेल कंपनियों ने ताजा रेट […]

The post ईरान-इजराइल तनाव के बीच क्या रातों-रात बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? अब 1 लीटर ईंधन के लिए कितनी करनी होगी जेब ढीली! appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली, 26 मार्च : हर दिन की शुरुआत न सिर्फ सूरज की रोशनी से होती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल के नए रेट से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती है। 26 मार्च, 2026 की सुबह 6 बजे देशभर के शहरों में तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इन कीमतों का आधार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए का भाव होता है। कई शहरों में भाव स्थिर हैं, जबकि कुछ जगह टैक्स या मांग के कारण मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय कारक और बाजार का असर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर साफ दिखता है। भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, जिसे डॉलर में खरीदा जाता है। अगर रुपया कमजोर होता है या कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, तो भारत में ईंधन महंगा हो जाता है। तेल की रिफाइनिंग और वितरण लागत भी कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा त्योहार, मौसम और मांग में बदलाव से भी रोजाना रेट बदलते रहते हैं।

प्रमुख शहरों में आज के रेट
आज गुरुवार 26 मार्च को नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये बिक रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये, पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी रेट लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।

पिछले दो साल में स्थिरता
मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स में कटौती की, जिससे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट में स्थिरता आई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं। इससे आम आदमी को रोजमर्रा की योजना बनाने में आसानी रहती है।

कीमतें तय होने के मुख्य कारण
पेट्रोल और डीजल की कीमत कई कारकों जिनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए का भाव, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स, रिफाइनिंग और वितरण की लागत और बाजार में मांग और मौसम का असर आदि पर निर्भर करती हैं। इन सभी कारकों के कारण रोजाना तेल कंपनियां सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे।

The post ईरान-इजराइल तनाव के बीच क्या रातों-रात बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? अब 1 लीटर ईंधन के लिए कितनी करनी होगी जेब ढीली! appeared first on Vedant Samachar.

]]>
एक्शन मोड में RBI! युद्ध के बीच बैंकों से पूछा-मिडल ईस्ट में कितना फंसा है आपका पैसा? https://vedantsamachar.in/archives/129239 Wed, 25 Mar 2026 08:31:35 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129239 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों से कहा है कि वे वेस्ट एशिया में अपने सीधे और परोक्ष (indirect) निवेश और जोखिम की पूरी जानकारी दें. दरअसल, ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर के करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर के बॉन्ड मार्केट में हलचल मच गई है और ऊर्जा सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है. […]

The post एक्शन मोड में RBI! युद्ध के बीच बैंकों से पूछा-मिडल ईस्ट में कितना फंसा है आपका पैसा? appeared first on Vedant Samachar.

]]>
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों से कहा है कि वे वेस्ट एशिया में अपने सीधे और परोक्ष (indirect) निवेश और जोखिम की पूरी जानकारी दें. दरअसल, ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर के करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर के बॉन्ड मार्केट में हलचल मच गई है और ऊर्जा सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है. यह इलाका भारत के लिए सबसे बड़ा रेमिटेंस (विदेश से आने वाला पैसा) देने वाला क्षेत्र भी है.

बैंकरों के मुताबिक, RBI यह समझना चाहता है कि किन-किन जगहों पर जोखिम हो सकता है. जैसे वेस्ट एशिया में काम कर रही भारतीय कंपनियां, वहां ज्यादा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां, और एनआरआई ग्राहकों के होम लोन जैसे रिटेल एक्सपोजर. एक निजी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंकों का सीधा एक्सपोजर भले कम हो, लेकिन कई कंपनियां वहां के कारोबार पर काफी निर्भर हैं. ऐसी जानकारी आमतौर पर RBI को दी जाने वाली नियमित रिपोर्टिंग में नहीं आती, लेकिन इस तरह के अनिश्चित समय में यह डेटा जरूरी है.

बैंकरों का मानना है कि इस जानकारी के आधार पर RBI जरूरत पड़ने पर आने वाले महीनों में राहत के उपाय कर सकता है, हालांकि अभी स्थिति लगातार बदल रही है. सरकारी बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि LPG की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है. उर्वरक (fertiliser) जैसे अहम सेक्टर भी प्रभावित हो सकते हैं. गुजरात के मोरबी में सिरेमिक उद्योग को कुछ समय के लिए काम बंद करना पड़ा है. हालांकि इसका तुरंत असर बैंकों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैलेंस शीट पर दबाव आ सकता है.

तेल से बढ़ेगी महंगाई
बैंकरों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, होटल और अन्य सेक्टर में आयातित महंगाई (imported inflation) बढ़ सकती है. बड़ी कंपनियों की स्थिति अभी मजबूत है, लेकिन सबसे ज्यादा असर छोटे और मझोले उद्योग (MSME) पर पड़ेगा. एक अन्य बैंक अधिकारी ने कहा कि अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे, तो RBI को मोरेटोरियम (कर्ज भुगतान में राहत) या इमरजेंसी क्रेडिट लाइन जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं.

भारत के लिए अहम है गल्फ से पैसा
गल्फ देश भारत के लिए सबसे बड़े रेमिटेंस देने वाले बाजार हैं. FY24 में भारत को मिले 119 अरब डॉलर के कुल रेमिटेंस में से करीब 38% हिस्सा GCC देशों से आया, जिसमें अकेले UAE का हिस्सा करीब छठा हिस्सा है. ये पैसा भारत के शहरी रियल एस्टेट और घरेलू खर्च को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है.

एक्सपोर्ट पर भी खतरा
एक्सपोर्टर्स के मुताबिक, अगर भू-राजनीतिक तनाव और लॉजिस्टिक्स दिक्कतें जारी रहीं, तो भारत के निर्यात को 8-10 अरब डॉलर तक का झटका लग सकता है. वेस्ट एशिया से ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं और डिलीवरी को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है. फिलहाल RBI बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी बनाए रखने और रुपये को ज्यादा गिरने से रोकने की कोशिश कर रहा है. लेकिन अगर संकट लंबा खिंचता है, तो केंद्रीय बैंक को और बड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं.

The post एक्शन मोड में RBI! युद्ध के बीच बैंकों से पूछा-मिडल ईस्ट में कितना फंसा है आपका पैसा? appeared first on Vedant Samachar.

]]>
सोने की कीमतों में अचानक उछाल! 10 ग्राम गोल्ड 3,450 रुपये महंगा, ग्राहकों की सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज का ताजा रेट https://vedantsamachar.in/archives/129210 Wed, 25 Mar 2026 07:26:44 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129210 नई दिल्ली,25 मार्च : सोने की कीमतों में लगातार 9 दिन की गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 4% या 5,500 रुपये से ज्यादा बढ़कर 1,44,434 रुपये पर पहुंच गई। गुडरिटर्न के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 3,760 रुपये, 22 […]

The post सोने की कीमतों में अचानक उछाल! 10 ग्राम गोल्ड 3,450 रुपये महंगा, ग्राहकों की सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज का ताजा रेट appeared first on Vedant Samachar.

]]>
नई दिल्ली,25 मार्च : सोने की कीमतों में लगातार 9 दिन की गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 4% या 5,500 रुपये से ज्यादा बढ़कर 1,44,434 रुपये पर पहुंच गई। गुडरिटर्न के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 3,760 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 3,450 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 2,820 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है।

सोने और चांदी में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 2% से ज्यादा बढ़ गई। नरम डॉलर, मध्य पूर्व में युद्ध खत्म होने के संकेत और कच्चे तेल में कमजोरी के कारण बुधवार को सोना हाजिर 2.1% बढ़कर 4,568.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा अप्रैल डिलीवरी के लिए 3.8% बढ़कर 4,569.40 डॉलर हुआ। हाजिर चांदी 3.8% बढ़कर 73.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

देश में आज के सोने के रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत कल के मुकाबले 3,760 रुपये बढ़कर 1,46,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 3,450 रुपये बढ़कर 1,34,600 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 2,820 रुपये बढ़कर 1,10,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। रायपुर में 24 कैरेट 1,46,670 रुपये, 22 कैरेट 1,34,450 रुपये और 18 कैरेट 1,10,010 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,48,370 रुपये , 22 कैरेट 1,36,000 रुपये और 18 कैरेट 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

युद्ध शांति की उम्मीद ने दी समर्थन
सोने की तेजी के पीछे अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि मध्य पूर्व युद्ध को कूटनीतिक रास्ते से हल करने की कोशिश हो रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाई-लेवल शांति वार्ता हो सकती है। इससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना और सोने को समर्थन मिला।

डॉलर कमजोर और तेल की गिरावट ने बढ़ाई तेजी
ब्लूमबर्ग के अनुसार डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी सोने की तेजी का कारण रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.2% गिरा, जिससे सोना निवेशकों के लिए सस्ता और आकर्षक बन गया। पिछले हफ्तों में सोने और तेल के दाम अक्सर उल्टा संबंध दिखा रहे थे।

इस माह सोना 15% गिरा
हालांकि सोने में तेजी आई है, लेकिन बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पकड़ बनाए रखी है और इजरायल के हमले जारी हैं। अमेरिका ने 2,000 सैनिक मध्य पूर्व भेजे हैं। मार्च महीने में सोने की कीमतें करीब 15% गिर चुकी थीं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आगे सोने के दाम युद्ध, तेल की कीमतों और ब्याज दरों पर निर्भर करेंगे। तनाव कम होने पर सोने में सुधार हो सकता है, अन्यथा उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

The post सोने की कीमतों में अचानक उछाल! 10 ग्राम गोल्ड 3,450 रुपये महंगा, ग्राहकों की सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज का ताजा रेट appeared first on Vedant Samachar.

]]>