[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Dharmendra Death News Fake or Real: नहीं हुआ बॉलीवुड एक्टर का निधन, मौत की खबर निकली अफवाह, बेटी ईशा देओल ने किया कन्फर्म

मुंबई: बॉलवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के निधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय पहले ही मीडिया में ये खबर आई थी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया, लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी है।

ईशा देओल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जानकारी देते हुए बताया कि ”मीडिया में मेरे पिता के निधन की अफवाह चल रही है। जबकि वो जिंदा हैं और अस्पताल में हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उन्होंने ​लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अफवाह न फैलाएं।

बता दें कि बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और अगले 48 घंटे तक उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

धर्मेंद्र के हालात की जानकारी मिलने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स अस्पताल पहुंचे। सलमान खान और अमीषा पटेल के बाद शाहरुख खान भी धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमीषा पटेल और शाहरुख खान दोनों ही अभिनेता की तबीयत को लेकर काफी चिंतित नजर आए।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र की देखरेख के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि सोमवार दोपहर उनकी तबीयत में अचानक गिरावट आई, जिसने परिवार और फैंस को चिंतित कर दिया। बॉलीवुड जगत और उनके फैंस उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

[metaslider id="133"]