Vedant Samachar

सोने की खदान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, 70 से अधिक लोगों का बेरहमी से किया कत्ल…

Vedant Samachar
2 Min Read

जुबा, 30 मार्च । दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में स्थित एक सोने की खदान पर हुए हमले में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है, यह हमला खदान के अंदर हुए विवाद के बाद किया गया था। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें खुले मैदान में कई शव दिखाई दे रहे हैं। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, कई अन्य लोग जान बचाने के लिए जंगलों की ओर भाग गए हैं।

बताया जा रहा है कि सेंट्रल इक्वेटोरिया राज्य के जेबेल इराक इलाके में स्थित यह खदान पहले भी अवैध खनिकों और खनन कंपनियों के बीच हिंसक झड़पों का केंद्र रही है। पुलिस प्रवक्ता क्वाजिज्वोक डोमिनिक अमोंडोक ने कहा कि हमले के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने जेबेल इराक स्थित सोने की खदान पर हमला किया। 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं। वहीं,सूडान पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की निंदा की है और इसके लिए सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है।

Share This Article