[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा ब्रेकिंग :कटघोरा वनमंडल के पांच सर्किल में सक्रिय हाथियों से बढ़ा खतरा…

कोरबा,04जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले में हाथी समस्या का समाधान होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के कटघोरा वनमंडल के केंदई, जटगा व एतमानगर रेंज के पांच सर्किल में 47 की संख्या में हाथी सक्रिय हैं। जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। चूंकि अब खेती-किसानी का समय आने वाला है ऐसे में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी खरीफ फसल को बोने के लिए खेतों की ओर निकलेंगे। ऐसे में ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग को भी अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

जहां कटघोरा वनमंडल केे पांच सर्किल में बड़ी संख्या में हाथी सक्रिय हैं वहीं कोरबा के कुदमुरा रेंज में भी 13 हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। हालांकि गीतकुंआरी सर्किल में विचरणरत हाथियों के इस दल के धरमजयगढ़ की ओर बढऩे की संभावना है। खबरों में मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज के जटगा सर्किल में 14, केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में 11, लालपुर में 10, कापानवापारा में 8 तथा एतमानगर रेंज के मड़ई सर्किल में 4 हाथी इन दिनों सक्रिय हैं।

हाथियों के दल के अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय रहने से निगरानी करने में वन विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अधिकांश अमले को विभागीय कामकाज छोडक़र हाथियों की निगरानी में जुटना पड़ रहा है।

[metaslider id="133"]