[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS:शहर में स्थित शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के गड्ढे काफी समय से समस्या मूलक बने,अनहोनी पर नपेंगे अफसर…

कोरबा,04जून 2025(वेदांत समाचार)। शहर में स्थित शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के गड्ढे काफी समय से समस्या मूलक बने हुए हैं और समय के साथ इनका दायरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन यहां पर घटनाएं हो रही है। पीडि़त लोगों लोगों का कहना है कि अगर अनहोनी हुई तो अफसर जरूर नपेंगे।

पावर हाउस रोड से शारदा विहार आवासीय परिसर को जाने वाले मार्ग पर यह रेलवे क्रॉसिंग स्थित है। भारत अल्युमिनियम कंपनी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहां पर विद्युत परियोजना की जरूरत के लिए इस मार्ग से होकर कोयला रोड मालगाड़ी दिन में कई बार निकलती है। रेल प्रबंधन के साथ-साथ उद्योगों को इस काम से भारी भरकम फायदा हो रहा है। इतना सब कुछ होने के बावजूद क्रॉसिंग पर बनी हुई जन समस्याओं को किनारे कर दिया गया है।

संजय नगर क्रॉसिंग से 200 मीटर दूर स्थित यह क्रॉसिंग सुबह से शाम तक व्यस्त रहती है और इसी के साथ इस पूरे हिस्से में गाडिय़ों का जाम लग जाता है। इस वजह से भी लोग बेहद परेशान होते हैं। दूसरी ओर शारदा विहार क्रॉसिंग्स के एक तरफ चढ़ाई होने एवं ट्रैक पर बड़ी संख्या में बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद होने से गाडिय़ों को निकालने में दिक्कत हो रही है। प्रतिदिन यहां लोग फंसने के साथ मुसीबत में पढ़ रहे हैं। रेल प्रबंधन सुधार के लिए उद्योगों को जिम्मेदार बता रहा है वही उद्योग अपनी जिम्मेदारी किसी और पर डाल रहे हैं। समस्या से जूझ रहे लोगों ने कहा है कि इस हिस्से में किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो वह इसके लिए अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे।

[metaslider id="133"]