[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:माइंस के बाहर मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा,04जून 2025(वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गेवरा कोल माइंस के बाहरी हिस्से में पिछली रात मारपीट की घटना हो गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया है।

पुलिस ने बताया कि खदान क्षेत्र में रात्रि 10 बजे यह घटना हुई। इस इलाके में कोयला लोड गाडिय़ां मौजूद थी। इन्हें आगे पीछे करने को लेकर ट्रांसपोर्टर के लोगों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मामला गाली गलौज तक पहुंच गया और फिर मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। कुछ लोगों ने मिलकर यहां पर एक व्यक्ति से मारपीट की। उसे घटना में चोट आई हैं। पीडि़त पक्ष के द्वारा पुलिस थाना पहुंचकर इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुसमुंडा खदान क्षेत्र में भी कोयला डंप करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आरोपियों को सबक सिखाया।

[metaslider id="133"]