[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आदिपुरुष की विफलता के बाद प्रभास का बड़ा कदम, द राजा साब के लिए घटा दी इतनी फीस

मुंबई : साउथ सुपरस्टार प्रभास अब इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं. एक्टर ने बाहुबली फिल्म के साथ ही साउथ सिनेमा की भी तकदीर बदल दी. उनकी फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया. इस फिल्म के बाद से प्रभास की पॉपुलैरिटी इतनी तेजी से बढ़ी कि एक्टर ने अपनी फीस भी बढ़ा दी. लेकिन आदिपुरुष फिल्म की विफलता के बाद अब एक्टर फिर से एक बार अपना अप्रोच बदलते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए प्रभास ने अपनी फीस काफी घटा दी है. आइये जानते हैं कि राजा साब फिल्म के लिए प्रभास कितना चार्ज कर सकते हैं.

प्रभास की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 का सफलता के बाद ऐसा जलवा दिखा कि एक्टर ने खुद भी इस मौके को भुनाने की कोशिश की और उन्होंने अपनी फीस ऐसी रख ली जितनी भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी ने नहीं ली थी. उन्होंने आदिपुरुष फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए चार्ज किए. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई. फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी और इसका नुकसान मेकर्स को उठाना पड़ा. इस फिल्म के बाद से ही ऐसा लगने लगा था कि प्रभास अपनी फीस के बारे में अब फिर से विचार कर सकते हैं. अब सियासत की एक रिपोर्ट की मानें तो द राजा साब के लिए प्रभास ने अपनी फीस 50 करोड़ रुपए घटा दी है. फिल्म के लिए वे 100 करोड़ रुपए चार्ज कर सकते हैं.

अप्रैल 2025 में पोस्टपोन हो गई फिल्म
पहले द राजा साब फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज के लिए तैयार थी. लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन पूरा ना हो पाने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया. अब प्रभास के फैंस को इस फिल्म की रिलीज के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा. ये प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन मारुति ने किया है और इस पैन इंडिया फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने की उम्मीदें होंगी. फिल्म में उनके अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त और योगी बाबू नजर आएंगे. वहीं 14 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे कनप्पा और सलार पार्ट 2 जैसी फिल्म का भी हिस्सा होंगे.

[metaslider id="133"]