Vedant Samachar

शादियों के सीजन में 74 हजार के करीब हुआ सोने का भाव, रेट सुनकर खरीदारों के चेहरे खिले ज्वेलरी बनवाने लोगों की लगी भीड़!

Vedant Samachar
4 Min Read

नई दिल्ली,11 दिसंबर : इन दिनों सोने के रेट में रोजाना उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि बाजार में तेजी का रुझान अधिक है, फिर भी कभी-कभी मामूली गिरावट भी दर्ज होती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां सोने के भाव को सीधे प्रभावित करती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोना घटकर 1,27,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक टैक्स सहित सोना बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो मंगलवार के मुकाबले अधिक है।

एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा की कीमतों में तेजी जारी रही। फरवरी डिलीवरी वाला सोना बढ़कर 1,30,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो निवेशकों की मजबूत खरीदारी का संकेत देता है।

आज का अलग-अलग कैरेट के सोने का ताजा भाव
IBJA के मुताबिक गुरुवार सुबह 24, 22, 20, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम-

24 कैरेट सोने का भाव 1,27,788 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट गोल्ड के रेट 1,27,276 रुपये प्रति 10 ग्राम।
20 कैरेट सोने का भाव 1,17,054 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने की कीमत 95,841 रुपये प्रति 10 ग्राम।
14 कैरेट गोल्ड के रेट 74,756 रुपये प्रति 10 ग्राम।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट
आज अधिकांश महानगरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की बढ़त देखी गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,470 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,320 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,460 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1,31,250 रुपये और 22 कैरेट सोने के रेट 1,20,310 रुपये प्रति 10 ग्राम।
अन्य शहरों जैसे लखनऊ, जयपुर, पुणे, गाजियाबाद, नोएडा और अहमदाबाद में भी कीमतें लगभग इसी रेंज में रहीं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)18 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली1,30,4701,19,61097,890
मुंबई1,30,3201,19,46097,740
कोलकाता1,30,3201,19,46097,740
चेन्नई1,31,2501,20,3101,00,310
लखनऊ1,30,4701,19,61097,890
अहमदाबाद1,30,3701,19,51097,790
बैंगलोर1,30,3201,19,46097,740
हैदराबाद1,30,3201,19,46097,740
जयपुर1,30,4701,19,61097,890
पटना1,30,3701,19,51097,790

पिछले दिन के सोने के भाव
पिछले कारोबारी दिन 99.9% शुद्धता वाला सोना 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.16% गिरकर 4,201.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता पाया गया।

विश्लेषक की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक के अनुसार डॉलर की कमजोरी, फेड की ब्याज दर कटौती की उम्मीद और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है। बाजार की सतर्क स्थिति और बढ़ती अनिश्चितता भी सोने की चमक बढ़ा रही है।

Share This Article