डॉ. नायक ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की पुस्तिका का विमोचन किया

रायपुर 10 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ पंजाब और हरियाणा राज्य महिला आयोग का दौरा किया। हरियाणा महिला आयोग ने डॉ. नायक को `साईबहर सक्षम` नामक पुस्तिका का विमोचन करने के लिए आमंत्रित किया था। पुस्तिका में अक्टूबर माह 2021, में चल रहे पूरे 1 महीने के साइबर सुरक्षा अभियान को एक लिखित रूप में ठोस/परिभाषित स्वरूप दिया गया है। इस महत्वपूर्ण द्विभाषी पुस्तिका का विमोचन व लोकार्पण छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डेजी ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि `हमारी प्राथमिकता साइबर अपराधों की रोकथाम, खोज, जाँच और अभियोजन के लिए एक प्रभावी ढांचा है, जिसमे विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं को साइबर सुरक्षा, साइबर साक्षरता और साइबर स्वछता प्रदान करना है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस विषय पर अग्रणीय भूमिका निभाते हुए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।`