आज के पढ़े-लिखे समाज में महिलायें दहेज के लिए घरेलू हिंसा जैसे अपराध की शिकार होती हैं : डॉ. प्रीति सतपथी

0 संकरी में नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिया कानूनी जागरूकता का संदेश, विधि छात्र-छात्रों की टीम द्वारा किया नाटक प्रस्तुत

रायपुर 10 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। मानव अधिकार दिवस पर शुक्रवार को सौ. कुसुम ताई विधि महाविद्यालय के छात्र- छात्रों ने ग्राम पंचायत संकरी ( जावा ) के शासकीय प्राथमिक शाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि के छात्र- छात्रों की टीम द्वारा मूक – नाटक व नाट्य प्रस्तुत कर मानव अधिकारों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। जिसके माध्यम से उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे छेड़छाड़, हत्या, दुष्कर्म, दहेज के लिए घरेलू हिंसा आदि समस्याओं को उजागर कर, इनका विरोध करने का संदेश दिया। साथ ही सभी को मौलिक अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया।


कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्रीमती डॉ. प्रीति सतपथी मैम ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आज के पढ़े लिखे समाज में आज भी महिलाएं कभी दुष्कर्म, तो कभी दहेज के लिए घरेलू हिंसा जैसे अपराध की शिकार होती हैं। जिस समाज में उन्हें देवी की तरह पूजा जाता है, उसी समाज में उनके साथ ऐसे अत्याचार होते हैं। पर अब समय आ गया है हमें इन सभी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी है। ग्रामीण महिलाओं को विधिक संबंधित महिला अधिकार के बारे में कानूनी जानकारी दिया।


वही प्राचार्य जाकिर अली ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने घर व आसपास दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान बताया गया कि रात में महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। महिलाओं को भी संपत्ति का पुरूष के बराबर ही पूर्ण अधिकार है। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत के महिला समूह के सदस्यों को मुख्य अतिथि के द्वारा समान किया गया। इस दौरान दिनेश ठाकुर जनपद सदस्य, श्रीमती लीना विक्की वर्मा सरपंच , निखिल वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, डॉक्टर खेमन साहू, प्राचार्य गुलाब राम यादव , केसर वर्मा , गिरधर मानिकपुरी के अलावा छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विधिक की जानकारी प्राप्त किया।