Vedant Samachar

श्री सीमेंट प्लांट का विरोध तेज आज छुईखदान में 20–25 गांवों के हजारों किसान जुटेंगे एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जनसुनवाई रद्द करने की मांग…

Vedant samachar
1 Min Read

खैरागढ़,छुईखदान,06 दिसंबर (वेदांत समाचार) । खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध उफान पर है, आज छुईखदान में 20 से 25 गांवों के हजारों किसान एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और 11 दिसंबर को निर्धारित जनसुनवाई को रद्द करने की मांग रखेंगे, संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मार्गों पर बेरिकेड्स लगाए हैं

जबकि एहतियातन जिला मुख्यालय खैरागढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और जिला कार्यालय परिसर को छावनी में बदलते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त फोर्स भी मंगाई गई है।

Share This Article