Vedant Samachar

KORBA:4 ट्रेक्टर-ट्राली अवैध रेत सहित जप्त,बिना रायल्टी परिवहन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,03 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा अजीत वसंत के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई की गई।

तहसील पाली क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी एवं नायब तहसीलदार सुश्री राशिका अग्रवाल, हल्का पटवारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा गौण खनिज (रेत) का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर एवं ट्राली को मौके से जब्त किया गया।

वाहनों को जप्त कर थाना प्रभारी पाली को जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त सभी वाहनों में बिना रॉल्यटी के अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जाना पाया गया।

यह भी पढ़िए

इसी प्रकार बिना वैध दस्तावेजों एवं बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन करते पिछले सप्ताह 06 ट्रैक्टर जप्ती की कार्यवाही कर थाना प्रभारी पाली को सुपुर्द किया गया है। पाली एसडीएम ने कहा है कि आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article