नई दिल्ली 6 मई 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखने लगा है। दो दिन की सुस्ती के बाद आज सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया, वहीं चांदी भी मजबूत बढ़त के साथ चमकी।
आज 24 कैरेट सोना 2,210 रुपये महंगा होकर 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,950 रुपये बढ़कर 1,38,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,590 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,38,700 रुपये और 18 कैरेट 1,13,480 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,53,280 रुपये, 22 कैरेट 1,40,500 रुपये और 18 कैरेट 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,51,340 रुपये, 22 कैरेट 1,38,750 रुपये और 18 कैरेट 1,13,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
चांदी में भी बड़ी तेजी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 10,000 रुपये महंगी होकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है।
आगे क्या रहेगा रुख
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सोने को सपोर्ट दे रही है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती भी कीमतों को मजबूती दे सकती है। हालांकि, अल्पकाल में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
