बीजापुर, 06मई (वेदांत समाचार)। जिला मुख्यालय में आज प्रशासन ने मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, दो टिप्परों के साथ एक चैन माउंटिंग मशीन को जब्त किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि खनिज विभाग ने यह कार्रवाई मीडिया के सूचना दिए जाने के बाद की है, जिससे विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं. दरअसल, बीजापुर जिला मुख्यालय के वेंकटराव कॉलेज के पीछे ठेकेदार द्वारा चैन माउंटिंग मशीन व दो जेसीबी लगाकर बीते लंबे समय से बिना विभाग परमिशन व नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मिट्टी-मुरुम की अवैध तरीके से खुदाई की जा रही थी.
इस संबंध में मीडिया द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारी, राजस्व की टीम पहुंच कर अवैध मिट्टी/मुरुम की खुदाई के कार्य को तत्काल रूप बंद कराया. इसके साथ अवैध उत्खनन कार्य में लगे मशीनों को जब्त कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की गई.
