नौसेना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर 04 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री बघेल ने नौसेना दिवस पर बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा- `भारतीय नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आज पूरा राष्ट्र आपसे कह रहा है- आप हैं, तो हम हैं।`