रायपुर,30नवंबर (वेदांत समाचार) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ था और आज 128वां एपिसोड प्रसारित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात की शुरुआत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और इस मौके पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के जिक्र से की। पीएम मोदी ने कहा, भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक record बनाया है।
10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले social media पर एक Video ने मेरा ध्यान खींचा। ये video ISRO की एक अनोखी drone प्रतियोगिता का था। इस Video में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे Gen-Z मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में drone उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई। उनका drone भी कई बार गिरा, crash हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी। कई बार के प्रयास के बाद इस team का drone मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा।
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में वन तुलसी यानी सुलाई, सुलाई के फूलों से यहां की मधुमक्खियां बेहद अनोखा शहद बनाती हैं। ये सफेद रंग का शहद होता है, जिसे रामबन सुलाई honey कहा जाता है। कुछ वर्षों पहले ही रामबन सुलाई honey को GI Tag मिला है। दक्षिण कन्नड़ा जिले के पुत्तुर में वहां की वनस्पतियां शहद उत्पादन के लिए उत्कृष्ट मानी जाती हैं। यहां ‘ग्रामजन्य’ नाम की किसान संस्था इस प्राकृतिक उपहार को नई दिशा दे रही है।
नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया… – 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर Central Hall में विशेष कार्यक्रम। – वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत। – अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण। – कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण।
