Vedant Samachar

ब्रेकिंग न्यूज़ : ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या सिर और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान…

Vedant samachar
2 Min Read

रायगढ़,27नवंबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फिर से एक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक ग्रामीण की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस न जांच शुरू कर दी है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह ग्राम चोटीगुड़ा के सराईजोखा बस्ती में रहने वाला राजाराम राठिया 55 साल की लाश गांव के तालाब के पास देखी गई।

ऐसे में ग्रामीणों की यहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जहां प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान हैं। ऐसे में ग्रामीण चरित्र शंका की वजह से हत्या होने की आशंका जताने लगे। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करते गांव के संदेही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा होना सामने आ रहा हैं। हांलाकि हर एंगल में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी जांच जारी है।

Share This Article