रायपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत : जीजा ने दो सालियों को गोलियों से भूना – vedantsamachar.in

रायपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत : जीजा ने दो सालियों को गोलियों से भूना

रायपुर 6 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपोलो मेडिकल स्टोर के पास स्थित एक घर में पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

विवाद और वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र वर्मा का अपने ससुराल वालों के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात यह बहस इतनी बढ़ गई कि जितेन्द्र ने अपना आपा खो दिया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के सटीक कारणों और विवाद की असली वजहों की गहन जांच कर रही है।