Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : आरंग ढाबे में युवक की हत्या, आरोपी मिस्त्री ने इस बात पर ले ली जान…

Vedant samachar
2 Min Read

आरंग,26नवंबर (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के आरंग में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के माथे चोट के निशान के देखते हुए हत्या वारदात के मद्देनज़र FSL टीम को बुलाया।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, ढाबा 2 दिन से बंद है। बंद ढाबा मे उपस्थित एकमात्र मिस्त्री चुनु टंडन पिता केशव टण्डन 35 वर्ष निवासी भाटापारा तुमगाँव जिला महासमुन्द क़ो संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि वह जब ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति ढाबा के पीछे स्टाफ क्वार्टर में था। जिसे वहाँ से जाने की बात पर उसका विवाद हुआ और चुन्नू टंडन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वारकर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। वह किसी ट्रक का हेल्पर लग रहा है जो रुकने के लिये जगह ढूँढ रहा था। अज्ञात मृतक की पहचान हेतु पुलिस पतासाजी कर रही है। मामले में पुलिस हत्या का प्रकरण के तहत कार्रवाई कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share This Article