Vedant Samachar

कोरबा: नये श्रम कानूनों के विरोध में गेवरा क्षेत्र में श्रमिकों का विशाल धरना–प्रदर्शन

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,26 नवम्बर (वेदांत समाचार)। कोयला नगरी कोरबा के गेवरा क्षेत्र में बुधवार को संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने नए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गेवरा परियोजना के श्रमिक चौक में आयोजित गेट मीटिंग और धरना–प्रदर्शन में हजारों श्रमिक एकजुट हुए और काला झंडा व काला फीता लगाकर सरकार के निर्णय का विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि नए श्रम कानून तुरंत वापस लिए जाएं। श्रमिक संगठनों का कहना है कि यह कानून मजदूर हितों के खिलाफ हैं और इनके लागू होते ही श्रमिकों के अधिकार और सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगे।

धरना स्थल पर विभिन्न वर्गों के मजदूरों ने एक सुर में कहा कि यदि सरकार जबरदस्ती इन श्रम संहिताओं को लागू करने पर अड़ी रही, तो वे उग्र आंदोलन से लेकर भूख हड़ताल तक के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देशभर में 26 नवंबर 2025 को मजदूर वर्ग उद्योगों और खदानों के प्रवेश द्वार पर खड़े होकर यही संदेश दे रहा है कि श्रमिक समुदाय को ये चार नए श्रम कानून किसी भी रूप में स्वीकार नहीं हैं।

श्रमिक नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार को मजदूर हितों की अनदेखी बंद कर श्रम कानूनों को वापस लेने चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share This Article